खेल शरीरिक व मानसिक तनाव को दूर करने का एक उत्तम साधन – न्यायधीश
बीएचटी न्यूज, शिमला (23 नवम्बर) खेल शरीरिक व मानसिक तनाव को दूर करने का एक उत्तम साधन है जो परस्पर सामंजस्य स्थापित करता है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायधीश न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी ने आज बिश्प काॅटन स्कूल में दो दिवसीय लाॅर्य क्रिकेट क्लब 2019 के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन और समन्वय की भावना पैदा होती है जोकि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज जज एकादश तथा एडवोकेट एकादश के मध्य मैच खेला गया जिसमें जज एकादश ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। जज एकादश के कप्तान न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर थे जबकि एडवोकेट जरनल एकादश के कप्तान वरिष्ठ अतिरिक्त एडवोकेट जनरल अजय वैद्य रहे। जज एकादश ने एडवोकेट जरनल एकादश को 68 रन से हराया। जज एकादश ने 147 रन बनाया जबकि एडवोकेट जरनल एकादश ने 79 बनाए।
आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि इस खेल के आयोजन का मुख्य उदेश्य खेल के माध्यम से आपस में मेलजोल बढ़ाना तथा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि यह पहला प्रयास है जो प्रत्येक वर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर उच्च न्यायलय के न्यायधीश चन्द्र भूषण बोरोवालिया, एडवोकेट जरनल अशोक शर्मा तथा प्रबंधक अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह, युद्ववीर सिंह ठाकुर तथा विभिन्न टीमों के लगभग 60 खिलाड़ी मौजूद थे।