राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने काटा रिबन
करनाल, आशुतोष गौतम (21 नवंबर) अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन के लिए कार्य कर रहे राष्ट्रीय संस्थान एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के यमुनानगर कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने रिबन काटकर किया। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के निदेशक सत्यम नागपाल एंव भारत भूषण आहूजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय मुख्य कनवीनर गुरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया, जिला संयोजक करनाल एंव स्टेट हरियाणा पीआरओ राहुल शर्मा का बुके देकर एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नरेंद्र अरोड़ा ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यमुनानगर में एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। भारत सरकार के प्रकल्प संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अन्तर्गत स्कूलों कालेजों एवं अन्य संस्थानों में हस्ताक्षर एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर चलाई जा रही ऑनलाइन शपथ के लिए लोगो व विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा हैं। लोगो की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर भारत भूषण आहूजा एंव सत्यम नागपाल ने कहा कि यमुनानगर में भी भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा। अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन के लिए प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन नागपाल नरेश नंदा, अमित शर्मा, सुनील कुमार, अजय खुराना, शिवानी बोहरा, गौरव तनुजा आदि उपस्थित थे































