जसवाल ( ऊना ) ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया व अन्य सदस्यों की देखरेख में शनिवार को ग्राम पंचायत पंजाबर का सैनिटाइजेशन किया गया। इस अवसर पर जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी राणा रणजीत सिंंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। समाजसेवी राणा रंजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका खतरा गहराने लगा है उसको देखते हुए ग्राम पंचायत पंजाबर में घर घर जाकर सैनिटाइजेशन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि इसके कहर से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि शनिवार को टीम क्षेत्र का सैनिटाइजेशन करने जुटी रही ताकि ग्रामीण क्षेत्र से कोरोना वायरस के खतरे को रोका जा सके। ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने कहा कि हम सजग होकर ही इस संकट में सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत कोविड महामारी के दौर में बेहतर कार्य कर रही है तथा आगे भी इस भयंकर महामारी से लड़ने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में मानवता की सेवा करने वाला प्रत्येक व्यक्ति कोरोना योद्धा है। इस महामारी का मुकाबला करना आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे मिलकर ही निपटा जा सकता है।
पंजाबर ग्राम पंचायत का सैनिटाइजेशन किया गया ,,,कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें – राणा रणजीत सिंंह
पंजाबर ग्राम पंचायत का सैनिटाइजेशन किया गया ,,, कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें – राणा रणजीत सिंंह































