ग्राम सभा की त्रैमासिक बैठक 2 अक्तूबर को
ऊना, 27 सितंबर: जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (संशोधित 2015) की धारा 5 की उप-धारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनके द्वारा ग्राम सभा की त्रैमासिक बैठक के आदेश जारी कर दिए गए हैं।






























