जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने प्रदेश के हजारों स्कूली छात्रों के समस्या का निदान करने के लिए छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया
जसवाल (ऊना ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने प्रदेश के हजारों स्कूली छात्रों के समस्या का निदान करने के लिए छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष परिस्थितियां सामान्य नहीं रही है जिसके चलते स्कूली छात्रों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन्हीं में से एक एसओएस के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों की भी समस्या सामने आई थी। जिस में देरी से रिजल्ट आने के चलते एडमिशन की डेट निकल चुकी थी। ऐसी परिस्थिति में स्कूली छात्रों का 1 साल बर्बाद होता देख रहा था। छात्रों और उनके अभिभावकों ने इस मामले को वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के समक्ष उठाया। जिसके चलते उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विचार मंथन करते हुए बच्चों की एडमिशन डेट को और आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। पठानिया ने कहा कि सत्ती के हस्तक्षेप के बाद इन बच्चों के लिए एडमिशन की डेट को 7 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशक ओ और तमाम स्कूलों के प्रभारियों को 7 दिसंबर तक इन बच्चों को एडमिशन देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सत्य की इस पहल से न सिर्फ इन बच्चों का भविष्य भी संवर रहा है, बल्कि इन विद्यार्थियों का 1 साल भी बर्बाद होने से बच गया है। राजकुमार पठानिया ने स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की तरफ से भी सतपाल सत्ती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती न सिर्फ विकास पसंद नेता है, बल्कि हर वर्ग के हितों का भी ध्यान रखते हैं।































