छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 6 और 7 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र ऊना के दौरे पर रहेंगे
जसवाल ( ऊना ) हिमाचल प्रदेश के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 6 और 7 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र ऊना के दौरे पर रहेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा के सदर मंडल महामंत्री और जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने बताया कि 6 अप्रैल को वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शाम करीब 4:00 बजे ग्राम पंचायत भटोली के सुदयानी मोहल्ला में पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को भी सतपाल सिंह सत्ती विधानसभा क्षेत्र में ही दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 11:00 बजे जखेड़ा पंचायत के लौं मोहल्ला के लिए सड़क का भूमि पूजन करेंगे। जबकि इसके करीब आधे घंटे बाद जखेड़ा में ही मैहतपुर-जखेड़ा पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।































