13 मार्च को एक समारोह में वितरित की जाएगी छात्रवृत्ति राशि
जसवाल, ऊना, 8 मार्च : स्वां वुमेन फ़ैडरेशन, ऊना द्वारा 20 फरवरी को आयोजित बालिका छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए गए । संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आरके डोगरा ने बताया कि पाँचवीं कक्षा में प्रथम पाँच स्थान हासिल करने वाली छात्राओं के नाम व रोल्ल नंबर इस प्रकार हैं। गरिमा ठाकुर 5030, नीतिका 5043, हर्षिता शर्मा 5017, अनामिका राणा 5027 और राशमित कौर 5002 । छठी कक्षा में पहले 2 स्थानों पर पवनी शर्मा 6006 और हमूर कौर 6003, जबकि तृतीय स्थान के लिए तीन छात्राओं के बराबर अंक हैं, जिनमें कामाक्षी भूल्लर 6085, सानिया 6093 और सुहानीका 6104 शामिल हैं। इसके अलावा चौथे और पांचवें स्थान परानशी 6048 और अनन्वि जसवाल 6060 ने हासिल किया ।
सातवीं कक्षा में प्रथम पाँच स्थान हासिल करने वाली छात्राएँ क्रमश: परिसा सिंह 7098, अंजलि धीमान 7071, पायल 7117, मन्नत 7067 और निशा 7061 हैं, जबकि आठवीं कक्षा में प्रथम पाँच छात्रवृत्तियों के लिए केशवी 8107, मान्या राइज़दा, 8070, निधि 8066, अंशिता 8031 और रिधि 8128 ने अंक हासिल किए ।
नवीन कक्षा के लिए प्रथम पाँच छात्रवृत्तियाँ पाने वाली छात्राएँ ईशिता शर्मा 9072, सोनिया जोशी 9021, अदिति सोंखला 9029, मेघा 9016 और हरमन 9103 हैं, जबकि दसवीं कक्षा के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली प्रथम पाँच छात्राएँ हैं कृतिका साहनी 10127, वंशिका शर्मा 10008, अर्शिता 10088, कनिका जोशी 10009 और आँचल शर्मा 10098।
स्वां वुमेन फ़ैडरेशन की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा संस्था की महिला सदस्य, जिनकी संख्या लगभग 13,000 है, उनकी बेटियों के लिए आयोजित की गई थी । उन्होने बताया कि परीक्षा में प्रथम पाँच स्थान पाने वाली इन सभी छात्राओं को लगभग दो लाख रुपये की नगद छात्रवृत्ति 13 मार्च को आयोजित होने वाले संस्था के सम्मेलन में वितरित की जाएगी । उन्होने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर होंगे, जबकि छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।






























