भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मनाया
BHT News (Una) भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मनाया। जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैणी की अध्यक्षता में युुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम ऊना में फल वितरित किए। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनित त्यागी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल सैणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में आज भारत देश प्रगति के पथ पर चल रहा है, जिसके चलते आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व की लंबे समय तक देश को जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल पठानिया, अंकित चोपड़ा, जिला प्रभारी जगदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरोली रजत राणा, अमन ठाकुर, लोकेश राणा, अमित कटवाल, सुनील जसवाल, हर्ष कुमार, अरूण कुमार, राम कुमार, करण जसवाल व गुरविंद्र खेपड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।





























