जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने अपना जन्मदिन किया समाजसेवा के लिए समर्पित गगरेट की जनता से भी मिला भरपूर आशीर्वाद
BHT news (UNA) 5 जून को जिला पार्षद एवं युवा शक्ति पराक्रम अध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने गगरेट विधानसभा की जनता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर गगरेट विधानसभा में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए तथा भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा भी रहा। अपने नेता और पार्षद चैतन्य शर्मा से मिलने वालों की लम्बी कतार लगी रही। जगह जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सहित उनके सामाजिक परिवर्तन के सन्देश पर चर्चाएँ भी की गई। कार्यक्रम के दौरान चैतन्य ने अपनी विचारधारा जनता के साथ साझा की “हम मोमबत्ती नहीं बुझाते, हम दीया जलाते हैं।” समाज ने भी माना की उन्हें भी इसी प्रकार के सकारात्मक सोच वाले युवा नेता की ज़रूरत है। इस मौके पर चैतन्य शर्मा ने वहां के स्थानीय लोगों के साथ 9 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्थानीय जनता को सेहत और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर चैतन्य शर्मा ने उनकी संस्था ‘युवा शक्ति पराक्रम’ द्वारा चलाये जा रहे ‘शिक्षा में शक्ति’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी की। जिला परिषद् चैतन्य शर्मा 5 जून को सुबह से शाम तक जनता के बीच रहे। जनता के बीच में भी चैतन्य शर्मा के जन्मदिवस को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला | क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ बच्चे, महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद रहीं। चैतन्य शर्मा ने इस बीच मंच से जनता को संबोधित करते हुए सामाजिक परिवर्तन और महिला शिक्षा पर बल दिया।साथ ही जनता से भी अपील की कि इस बदलाव में सहभागी बने। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया की सामाजिक कल्याण के कार्य ऐसे ही चलते रहेंगे और वह जनता की सेवा में ऐसे ही तत्पर रहेंगे।
पार्षद चैतन्य शर्मा द्वारा जन्मदिन पर किए गए विभिन्न कार्यकर्मों की सूची
1- गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 9 किलोमीटर तक स्थानीय लोगों के साथ साइकिल रैली।
2 – बच्चों के साथ मिलकर 280 पौधे लगाये।
3 – भद्रकाली गौशाला का दौरा किया तथा 6 पंखे और पशु आहार भी दान किए।
4 – चैतन्य शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर गगरेट विधानसभा के भीतर 28 वाटर कूलर भी दान किये।
5. मंदिर दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।
वहीं जनता की अच्छी सेहत के लिए 2 नए जिम की सौगात भी दी। यह जिम पब्लिक जिम होंगे जो आम जनमानस के लिए नि:शुल्क उपयोग के लिए बनाये गए हैं
6- चैतन्य शर्मा ने महिलाओं को चार सिलाई मशीन और दिव्यांग जनों के लिए 28 व्हीलचेयर उपहार में दिए।
7 – युवा शक्ति पराक्रम के अध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने भंजाल में 28 सोलर लाइट समेत पूरे गगरेट विधानसभा में 100 सोलर लाइट्स लगवाये।