ऊना के कांग्रेसी नेताओं की मनोदशा ठीक नहीं – भाजपा
जसवाल, ऊना ( 16 अगस्त ) ऊना सदर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार ,रोहित सहोड,हेमंत भारद्वाज, विकास, उधय ठाकुर ने कहा है कि ऊना के कांग्रेसी नेताओं की मनोदशा ठीक नहीं है यहां तक कि उनके विधायक जिला मुख्यालय में बरसाती पानी की निकासी योजना को स्वां तटीयकरण से जोड़ कर अपनी मनोदशा का प्रचार खुद ही करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा बिना जमीन और बिना बजट हवा में बनने वाले कॉलेज का शिलान्यास करना अपने आप में एक अजूबा था। इसके बारे में कोई जवाब न देना और बौखलाहट भरी बातें करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने आरोप जड़ा की कांग्रेस के सौतेले व्यवहार के कारण ही ऊना में बनने वाला मिनी सचिवालय जो मात्र 9.40 करोड़ रुपये में बन सकता था, आज 29 करोड रुपए तक उसका खर्च चला गया है। उन्होंने कहा कि ऊना के विकास की दुहाई देने वाले कांग्रेसी आंखें खोल कर देखें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती कैसे ऊना का विकास करवा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस का योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक विधायक रहते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने हलके की जनता को 14 पुल समर्पित कर दिए, जबकि कांग्रेस के नेता 70 सालों में इतना काम नहीं करवा सके थे। रवि ने कहा कि कांग्रेस कितनी अहंकारी, घमंडी और कितनी रजवाड़ा शादी पार्टी है, इसका जीता जागता एक उदाहरण यह भी है कि कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी के विधायक के ऊपर स्याही फेंक कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान रायपुर सहोड़ा में सांसद अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया था। किन लोगों ने अनुराग ठाकुर को गांव में आने से रोका रायपुर की जनता भली-भांति जानती है। लेकिन अब जब कांग्रेस की गुंडागर्दी पर नकेल कस चुकी है तो कांग्रेस के विधायक समेत उनके तमाम पाले हुए गुंडे बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं।

































