तीन दिन में मलाहत में रोपे तीन हजार पौधे
ऊना, 29 जुलाई:- कृषि विभाग ऊना के सौजन्य से ग्राम पंचायत मलाहत में एनएमएसए (राष्ट्रीय मिशन सतत कृषि ) योजना के अंतर्गत पिछले तीन दिनों से अब तक तीन हजार पौधे रोपित किए गए हैं। यह जानकारी कृषिव विभाग ब्लॉक ऊना के विषय वाद विशेषज्ञ संजीव कुमार ने देते हुए बताया कि योजना के तहत नौ हैक्टैयर भूमि में आम, अमरूद, नींबू, करोंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित एनएमएसए योजना कृषि उत्पदाकता को स्थिर व निरंतर बनाए रखने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकतिक संसाधनों को सदुपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, एकीकृत फसल प्रणाली व जल के उचित उपयोग द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादकता को बढ़ाना है। योजना में कृषि विभाग के अलावा अन्य विभाग जैसे कि उद्यान, पशुपालन, वन, मत्स्य विभाग भी शामिल हैं। इन विभागों के माध्यम से चयनित ग्राम पंचायत मलाहत का विकास किया जाएगा। इस दौरान सहायक कृषि विकास अधिकारी बलदेव शर्मा, कृषि प्रसाद अधिकारी डॉ. राजा राम, एनएमएसए के अध्यक्ष गुरचरण भी उपस्थित रहे।





























