(ऊना) तूफान के दौरान फतेहपुर चौराहे से कुछ दूरी पर गांव बनहेरा अप्पर के सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे वहां का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और गनिमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति प्रकारम टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था सुचारु करवाने के लिए उक्त गिरे पेड़ो को काटा गया, क्योंकि रात को इसके चलते यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। वहां पर गिरे पेड़ों को हटाया गया और यातायात वापस चालु कराया गया। लोगों ने पार्षद चैतन्य शर्मा और उनकी टीम का धन्यवाद किया।
तूफान के दौरान बनहेरा अप्पर सड़क पर गिरे पेड़ को पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति प्रकारम टीम द्वारा हटाया गया
तूफान के दौरान बनहेरा अप्पर सड़क पर गिरे पेड़ को पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति प्रकारम टीम द्वारा हटाया गया

































