स्कूल – महाविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं सहित आम जनता को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
बीएचटी न्यूज,बंगाणा: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जो कि मेहरे से लगभग बाहरा बजे के करीब चलती है और सरोह कोट सिहाणा पिपलू होते हुए दो बजकर बीस मिनट पर बंगाणा से नलवाडी मटियाणा ठठूह,बुहाणा,कोकरा,चडोली चंबोआ,खैरियां बडोआ तलमेहडा डीहर से जोल तक चलती है बहीं पर इस रूट का सारा सफर जंगल के साथ होकर गुजरता है और यही बस शाम को जोल से चार बजकर दस मिनट पर तलमेहडा बंगाणा होकर वापिस आती है।परन्तु पिछले दो दिनों से यह बस अपने गंतव्य रूट पर न चलने के कारण जोल तलमेहडा कोकरा चडोली चंबोआ खैरियां बडोआ डीहर बुहाणा ठठूंह मटियाना सहित पिपलू कोट सिहाणा सहित अन्य गांवों में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं सहित अन्य आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।बहीं पर तलमेहडा स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं को पांच से सात किलोमीटर पैदल सफर कर अपने घर पहुंचना पड रहा है।बहीं पर बंगाणा महाविद्यालय में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं को बस न आने के कारण पैदल या किसी से लिफ्ट लेकर घर पहुंचना पड़ा।बहीं पर बंगाणा महाविद्यालय में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं में आरती ज्योति,राधा रानी,कमला देवी आयुश सोनी,राजेश कुमार अभिषेक अमन, अमनदीप चौधरी,रमन नरेंद्र धीमान सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग के आलाधिकारियों से इस रूट पर जल्द से जल्द बस चलाने की मांग की है।इस मामले में जिला ऊना हिमाचल पथ परिवहन निगम के आर एम सुरेश कुमार धीमान का कहना है कि बुधवार को मेहरे पिपलू के मध्य इस रूट पर चलने वाली बस में तकनीकी खराबी आने की बजह से बस को ठीक करने के लिए ऊना बर्क शाप लाया गया है जल्द ही बस को इस सुचारू रूप पल चला दिया जाएगा।



























