रायपुर मैदान में सोमनाथ,ज्ञान चंद व प्रितो देवी के रिहायशी मकान व पशुशाला में लगी आग. संवाद सूत्र, बंगाणा – उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत में सोमवार दोपहर को सोमनाथ, ज्ञान चंद व प्रितो देवी के रिहायशी मकान तथा पशुशाला में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग तार सर्किट की बजह से लगी है।बहीं पर अचानक आग लगने से आस-पास के घरों में भी दहशत का माहौल बन गया। परन्तु स्थानीय लोगों तथा समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया बरना आस-पास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। बहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहसीलदार अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर हल्के के पटवारी व कानूनगो को मौके पर भेज दिया है। नुक्सान की रिपोर्ट आने पर पिडित परिवार सदस्यों को उचित मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।





























