कहा: कांग्रेस के प्रत्याशी जमीन से जुड़े कार्यकत्र्ता ,प्रदेश के लोग परिवर्तन के पक्ष में
करनाल, आशुतोष गौतम (10 अक्तूबर) पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चुनावों में भाजपा का भ्रम टूट जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस निश्चित ही सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पास धरातल पर काम करने वाले कार्यकत्र्ता हैं। भाजपा इस समय फील गुड महसूस कर रही हैं। अति आत्म विश्वास और अहंकार भाजपना की हार का कारण बनेगा। वह आज करनाल पहुंचे। हवाई पट्टी पर हुड्डा का स्वागत करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर कया। इस अवसर पर पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक खुराना,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद मान,पप्पू लाठर,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी,हरी राम साभा,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जागिंदर सिंह चौहान,नरेंद्र जोगा,जागीर सैनी,अशोक शर्मा,अनिल काम्बोज,राजेंंद्र गुप्ता,रणवीर मान,सुखविंद्र बब्बू,एम एम. एस महेंद्रू , अनिल शर्मा उपस्थित थे। इसके बाद वह जगदम्बा राइस मिल के संचालक देश राज गुप्ता के निधन पर उनके सैक्टर 13 स्थित निवास पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद उन्होंने घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए हुडड़ा ने कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोचन सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं। वह करनाल के लिए परिचित हैं। वह एक मजबूत प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि करनाल में मुख्यमंत्री को हरा कर कांग्रेस प्रत्याशी एक इतिहास रचेंगे। करनाल के लोग किसी का भी अहंकार तोडऩे में कसर नही छोड़ते हैं। भले ही वह मुख्यमंत्री क्यों ना हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा के कुशासन से लोग दुखी हैं। सरकार के डर से लोग शांत हैं, अपने आक्रोश का प्रदर्शन कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति,शिक्षक छात्र तथा महिलाएं सभी सरकार से दुखी हैं। सभी प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। कांगे्रस कमजोर नही मजबूत है। कांग्रस की पकड़ मतदान केंद्र तक हैं।

































