उड़ीसा व झारखंड के कलाकारों ने बिखरी संस्कृति की छटा
नीना गौतम , कुल्लू (10 oct)
अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार बॉलीवुड के पार्श्व गायक सुरेश वाडकर ने नए और पुराने फिल्मी गानों पर दर्शक खूब झूमे । वहीं उड़ीसा और झारखंड से आए सांस्कृतिक दल ने अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं
जिला सिरमौर के दल ने भी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं।सांस्कृतिक संध्या में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या के स्टार कलाकार सुरेश वाडकर ने मैं हूं प्रेम रोगी, और इस दिल
में क्या रखा है, लगी आज सावन की फिर वो जड़ी है गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया । सारेगामापा फेस रही कुल्लू की पायल ठाकुर ने मधुर आवाज में गीत पेश कर समां बांधा। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत कुल्लवी नाटी से हुई। शियाह के घनश्याम, खड़ीहार के लोतम राम, ललित कुमार, फागू के रूपेंद्र ठाकुर, गड़सा के ऋषिराज, मनाली की देव कंपनी, तराकड़ा के रामकृष्ण, भुट्टी कॉलोनी की निरमला, दमखड़ी म्यूजिकल ग्रुप, थरमाण की ऊषा, शमशी के भूपेंद्र, खड़ीहार की सुनीता, बंजार की सृष्टि ने
अपनी प्रस्तुति दी। कटराईं के ओमप्रकाश, ढालपुर के शौर्य शर्मा, कुल्लू के ईगल डांस ग्रुप कुल्लू, खराहल की ट्विंकल, कमांद की अर्पिता ठाकुर,राजगढ़ की रीना ठाकुर, मनाली की रोजी शर्मा ने भी गीत पेश किया। वहीं उभरते हुए लोक कलाकार सोमदत, चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर आशा, नेव्या चौहान, तारा देवी के पूजा कलामंच, मंडी के कलाकार इंद्रजीत, सुजानपुर के मुकेश गुप्ता, लाहौल स्पीति से अनामिका, सरोज कुमारी, शालिनी म्यूजिकल ग्रुप गाहर, बैजनाथ के अनाहिता सूद, शिमला के राम सिंह चौहान, शिमला के अरूण चौहान, अकांक्षा शर्मा, मंडी की दीपिका ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, ओम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जबकि स्थानीय कलाकार उतम चंद कमांडो और डाबे राम कुल्लवी ने एक से एक बढ़कर एक कुल्लवी गीतों पर कलाकेंद्र में बैठे हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा,एडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।