पूर्वांचल सेवा समिति का छठा विशाल जागरण 19 अक्तूबर को अमरावती में
बीबीएन 16 अक्तूबर शांति गौतम , पूर्वांचल बाबा चौबे विद्या वैदिक जन मानव कल्याण सेवा समिति का छठा विशाल भगवती जागरण 19 अक्तूबर शनिवार को अमरावती कालोनी में करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष पिन्टु सिंह ने बताया कि बददी में पूर्वांचल निवासियों द्वारा छठा विशाल भगवती जागरण शनिवार रात्रि को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें भोजपूरी कलाकार सांय 5 बजे से सुबह पांच बजे तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भोजपूरी कलाकारों में प्रमुख तौर पर बनारस के सुजीत चौहान, गायक हिन्दी व भोजपूरी बलवन्त सिंह, भोजपूरी स्टार शालिनी दूबे, भोजपूरी हास्य कलाकार श भू बाबा तथा सरेगामा की यूजिशियन टीम पुरबईया बिग गंगा श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि बददी नगर में पूर्वांचल के पचास हजार से ज्यादा लोग भिन्न भिन्न उद्योगों तथा व्यापारिक संस्थानों में पन्द्रह वर्षों से ज्यादा समय से रह रहे हैं। और यह मां भगवती जागरण सभी पूवांचल निवासी एक साथ मिलकर भोजपूरी संस्कृति को संजोकर सामूहिक तौर पर जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर अशोक चौबे, पिन्टू सिंह, सत्या पान्डे, भुवन सिंह, विकास झा, सरवन ठाकुर, अजय चौबे, जगरनाथ साह, कृश्ण नन्द राय, पवन सिंह, अमित तिवारी, उत्तम काकू, भूवनेश्वर यादव, रंजीत पांडेय, रंजीत रा, सुरेश कुमार, सीके वालिश, परमिन्दर बगा आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।































