मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ने जनसभाओं में बोला कांग्रेस पर हमला
करनाल, आशुतोष गौतम (17 अक्तूबर) सीएम मनोहर लाल खट्टर के पूर्व ओएसडी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ने विधानसभा प्रत्याशी मनोहरलाल के लिए कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया। इब्राहिम मंडी में प्रतिष्ठित समाजसेवी भारत भूषण कपूर द्वारा आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस को वोट देने से भी कुछ फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा- कांग्रेस के अच्छे लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ि। अमरेंद्र सिंह ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि राम कौन है और रावण कौन है। कौन न्याय का प्रतीक है और कौन अन्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब माता की बात आती है तो कांग्रेस के नेता सोनिया माता के जयकारे लगाते हैं। हम भारत माता के पुत्र हैं देश की एकता, अखंडता के लिए प्राण न्यौछावर करते हैं। दूसरी तरफ हमारे कांग्रेस के मित्र अपने नेताओं की पूजा करते हैं। कांग्रेसी एक दूसरे की जड़ काटने में लगे हुए हैं। उनका एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यह कहकर पार्टी को अलविदा कह गया। अब वह कहता है कि कांग्रेस में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और पांच-पांच करोड़ में टिकटें बेची गई हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा हमने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया और इस अभियान में कामयाब भी हुए, लेकिन कांग्रेस में तो बेटा बचाओ अभियान चल रहा है। कांग्रेस का बेटी बचाओ से कोई लेना देना नहीं वो तो सिर्फ अपने पप्पू बेटे को बचाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा, पप्पू तो लोकसभा चुनाव में फेल हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब धारा 370 हटाई गई तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बहती गंगा में हाथ धोने लगे और कहने लगे मैं भी इसका समर्थन करता हूं। अगर उनको इतनी ही चिंता थी तो इससे पहले उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में प्रस्ताव पास क्यों नहीं कराया। लोगों ने हाथ उठाकर मनोहरलाल खट्टर को भारी बहूमत से जितने का प्रण लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा, पार्षद ईश गुलाटी, पार्षद युद्धवीर सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण लाठर, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राकेश नागपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
































