देश का मुस्लिम किसी के बहकावे में नहीं आएगा, अयोध्या में बनेगा राम मंदिर
करनाल, आशुतोष गौतम (17 नवंबर) हरियाणा राज्य हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी औरोंगजेब तथा हरियाणा राज्य हज कमेटी के मीडिया कोर्डिनेर खुर्शीद आलम ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दिए फैसले के खिलाफ पुर्नविचार याचिका दायर करने से संबंधित लिए गए निर्णय की आलोचना करते हुए कहा है कि यह लोग चंद मुसलमानों को गुमराह कर ओछी राजनीति करना चाहते है जिसको हरियाणा सहित पूरे देश के मुसलमान सहन नहीं करेंगे। अब इन जैसे समाज के ठेकेदारों सेदेश और प्रदेश का मुस्लिम गुमराह नहीं होगा जो सर्वोच्च न्यायलय का फ़ैसला आया है उस पर यह वर्ग कायम है और रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जो एतिहासिक धर्मनिपेक्षता का फेसला अया है जिसका पूरी दुनिया ने स्वागत किया है। अब मुसलमानों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका दायर कर क्या दिखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद का मुद्दा तो खतम हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद देश का मुसलमान अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। कोई कुछ भी कहे मंदिर तो वहीं बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का देश सभी मुस्लिमों ने स्वागत किया है। पूरे देश में अमन चैन हैं यह इस बात की मिसाल है कि मंदिर मस्जिद की बात कर के हिन्दू , मुस्लिमो को लडऩे वाले अब ये सोच रहे है की अब कैसे राजनीति करे। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पहले ही कह दिया है। कि हमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत है। हमें कोई अपील नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुसलमानों को गुमराह कर ओछी राजनीति करना चाहते जिसको हरियाणा सहित पूरे देश के मुसलमान गुमराह नहीं होगा जो फ़ैसला आया है उस पार कायम है और रहेगा। हमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत है। हमें कोई अपील नहीं करनी है।

































