पार्षद ने कड़ाके की ठंड के बीच गरीबों एवं बेसहारा लोगों को बांटे कम्बल
कम्बल पाकर गरीब लोगों के खिले चेहरे, बुजुर्गों ने पार्षद को दिया आर्शीवाद
करनाल, आशुतोष गौतम (20 दिसंबर) गरीबों एवं बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिए वार्ड-आठ से पार्षद श्रीमती मेघा भंडारी ने रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों कम्बल वितरित किये। उन्होंने यह पुण्य कार्य अपनी पार्षद पद का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की खुशी में किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, महिला-पुरुषों एवं बुजुर्गों को 100 से अधिक कम्बल वितरित किये। हाड कंपा देने वाले ठंड में कम्बल पाकर गरीब एवं बेसहारा बुजुर्ग लोगों के चेहरे खिल उठे और पार्षद श्रीमती मेघा भंडारी को अपना आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान मेघा भंडारी ने कहा कि गरीबों एवं बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा होती है, इसलिए हर इंसान को चाहिये कि वह कमजरों और गरीबों की पूरी ईमानदारी के साथ मदद करे। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका आम जनमानस पर सीधा असर दिखाई पड़ रहा है। रात्रि होते ही लोग अपने घरों में सिमट जाते हैं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर, शहर के फुटपाथों पर घर न होने की वजह से अपना जीवन बसर कर रहे हैं। गरीबी की वजह से इस कड़ाके की ठंड में उन्हें कम्बल तक नसीब नहीं होते। उन्होंने समाजसेवी लोगों से आह्वान किया कि ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं और इन्हें इस ठंड से बचाव के लिए उनकी मदद करें। इस अवसर पर हमारे वार्ड के शिव मंदिर के प्रधान मुकेश शर्मा, महेश शर्मा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

































