डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में किया शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 29 दिसंबर ) डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू भाटिया ने मुख्यअतिथि के रूप में तथा मेयर श्रीमती रेनू बाला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कीें। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमीता अरोड़ा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को पौधा भेंट कर उनका स्वागत कियों। मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियों। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य कर सबका मन मोह लियों। बच्चों ने भांगड़ा ,गिद्दा, हरियाणवी गुजराती नृत्य आदि सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांधों। छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ-साथ अलग-अलग स्टोलों की स्थापना कीें। इसमें खेलों से लेकर भोजन तक सब कुछ शामिल थों। खेल स्टॉल में तंबोला, रोलिंग हिल, जंक इन द ट्रंक, लकी डीप, फीड द जोकर आदि मुख्य थे, जो हर किसी को इस पर हाथ आजमाने के लिए काफी लुभा रहे थेें। खेलों के अलावा अन्य स्टॉल जैसे टैटू प्रेमियों के लिए स्टॉल, बाउंसी, डी.जे मस्ती आदि मनोरंजन के साधन थेें। मंच पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए टैलेंट शो तथा सुपरमॉम फैशन शो का भी आयोजन कियों। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का आनंद लियों। इस मौके पर कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए लकी ड्रा भी निकाला गयों। मुख्यअतिथि श्रीमती अंजू भाटिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए संचालित पाठ्यक्रम के साथ-साथ शैक्षणिक क्रियाकलापों का आयोजन बेहद आवश्यक हैें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक विद्यालय को छात्रों में रचनात्मक, व्यवहारिक व बौद्धिक कौशल के विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिऐं। मेयर रेनू बाला ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग की शिक्षा प्राप्त होती है, जो आज के बदलते परिवेश में बेहद जरूरी है और इस क्षेत्र में डीएवी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की अनूठी पहचान हैें। उन्होंने विद्यालय के इस सराहनीय कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्य, अध्यापकों तथा सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीें। अंत में सभी विजेताओं तथा स्कूल के होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कियों। प्रधानाचार्य ने बताया कि हर मौसम का अपना महत्व होता है और हमें उसका आनंद लेना चाहिऐं। स्कूल प्रत्येक वर्ष विंटर कार्निवाल का आयोजन करता है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता हैें। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सभी प्रकार की प्रतिभा का विकास करना है, यदि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले तो युवा पीढ़ी अवश्य ही उन्नति करेगीें।
































