एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 जनवरी ) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का प्रावधान होना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस से भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले देश के दुश्मन हैं जो देश की तरक्की में बाधा बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है। नरेंद्र अरोड़ा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। टीम द्वारा नरेंद्र अरोड़ा का विशेष स्वागत किया गया। टीम को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश के प्रति सच्चाई व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संपूर्ण भारत मे सच्चाई व ईमानदारी के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। एंटी करप्शन द्वारा भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। सेंट्रल विजिलैंस की कर्तव्यनिष्ठता की ऑनलाइन शपथ को लोगो के बीच मे लेकर जाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित सिंगला, राष्ट्रीय निदेशक पवन शर्मा, सरंक्षक बलजीत सल्याण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पंचकूला पुष्पिंदर शर्मा, जिला मुख्य निदेशक सोलन धर्मवीर शर्मा, बद्दी अध्यक्ष एस जसवाल, बद्दी निदेशक कुलवीर आर्य आदि उपस्थित रहे।
































