सेना भर्ती को लेकर ऊना के युवाओं में दिखी सामाजिक प्रतिष्ठा की भावना

जसवाल, ऊना (9 जनवरी) जिला ऊना में 9 जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाली सेना की भर्ती प्रक्रिया में ऊना के युवा भी समाज सेवा से पीछे नही रहे। युवाओं ने सामाजिक प्रतिष्ठा की भावना दिखाते हुए अपने ही स्तर पर प्रदेश के अन्य जिलों से भर्ती के लिए आए युवाओं को सुवह सवेरे चाय व दोपहर के लंगर की सेवा का आयोजन किया। यही नही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने आए युवाओं को जब सेना अधिकारियों द्वारा दौड प्रक्रिया से पहले ही एफीडेविट वनाने के आदेश दिए गए तो ऊना के युवाओं में अर्चित शर्मा, चंदन सेकडी, दिपांशु व पंकज ने भर्ती में आए युवाओं को उनके गणतव्य तक पहुँचा कर समय रहते उनका काम करवाया। इन युवाओं का कहना है कि उन्होने जिला प्रशासन से लंगर प्रक्रिया के लिए सविकृति मांगी थी लेकिन प्रशासन द्वारा वाहरी जिलों से आने वाले युवाओं के रहने व खाने-पिने की व्यवस्था का जिम्मा कुछ चुनिंदा संस्थाओं को ही दे दिया गया था। लेकिन फिर भी उन्होने अपने ही बल वूते पर इतनी कंपकंपाती ठंड में समाज सेवा की जो ठानी थी उसे वह नि:स्वार्थ भाव से कर रहे हैे। उनका कहना था कि अगर समाज सेवा है तो देश सेवा है इसी मिशन को लेकर वह भविष्य में आगे वढना चाहते है। जवकि युवाओं के इस सामाजिक कार्य के जज्वे की आम जनता में चर्चा रही।
































