कहा: सरकार चाहे धान की खरीद को लेकर सीबीआई जांच कभी से भी करवाले
करनाल, आशुतोष गौतम ( 8 फरवरी ) हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस धान खरीद को लेकर किसी भी जांच के लिए तैयार है। लेकिन यह जांच सीबीआई से होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चाहें तो वह जब से हरियाणा बना है तब से धान खरीदकी जांच करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेजेपी गठबंधन सरकार अपवने मतभेद और आपसी लड़ाई के कारण एक साल में गिर जाएगी। सौ दिन में तीन विधायकों के बागी स्वर हो गए हैं। एक साल में पंद्रह विधायक सरकार से बाहर आ जाएगे। और सरकार गिर जाएगी। वह करनाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि करनाल में पहले राम कुमार गौतम के स्वर तल्ख हुए बाद में विधायक कुंडू ने पूर्व मंत्री के घोटलों की आवाज उठाई। अब देवेंद्र बबली भी सरकार के घोटालों को उजागर कर रहे है। सरकार के मंत्रियों में ठनी हुई है। मुख्यमंत्री और ग्रह मंत्री के बीच ठनी है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर की सरकार के पुराने घोटाले उजागर हो रहे हैं। सरकार सौ दिन में काम करने लायक तक नहीं हैं। उनका सवाल है कि कब सरकार काम करना शुरू करेगी। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कब सच बोलेंगे। करनाल का दुर्भााग्य है कि उसे मनोहर लाल जेसा विधायक मिला हैं। करनाल का विकास ठप पड़ा हुआ हैं। नगर निगम पार्षदों और अफसरों में ठन रही हैै। भाजपा के पार्षद अपनी सरकारके अफसरों पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि सरकार के सौ दिन घोटालों को उजागर होने वाले रहे। सरकार पूरी तरह से दिशा हीन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ निर्णय गलत नहीं होते तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का सफाया हो जाएगा। कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, रविदास सभा के प्रधान रोहित जोशी, दयाप्रकाश, हरी राम साभा, ललित बुटाना मौजूद थे।
































