देश की जनता के सामने कांग्रेसियों का चेहरा हुआ बेनकाब कांग्रेसी अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए जनता के हितैषी होने का झूठा ढोंग रच रहे
जसवाल ( ऊना )भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊना जिलाध्यक्ष कमल सैणी, महामंत्री सतवंत सिंह, मनमोहन चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर करारा हमला करते हुए कहा है कि सवा साल तक जनता को गुमराह कर महामारी की चपेट में धकेलने वाले कांग्रेस नेताओं को अब उसी वैक्सीन पर यकीन होने लगा है जिससे वह कभी न लगवाने की बात कह कर जनता को बरगलाने का काम करते रहे। उन्होंने कहा कि देश में कोविड 19 करीब सवा साल से कोहराम मचा रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता कभी कोरोनावायरस को पीएम मोदी का फैलाया भ्रम जाल बताते रहे तो कभी कुछ और कह कर जनता को बचाव करने की बजाय बीमारी की चपेट में आने के लिए उकसाते रहे। अब कांग्रेस के नेता किस मुंह से वैक्सीन वैक्सीन की रट लगाते हुए बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सवा साल तक घरों में दुबके बैठे रहे कांग्रेस के नेता केवल मात्र शिगूफे छोड़ कर महामारी को रोकने के प्रयासों में अड़ंगे डालते रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह वही कांग्रेस के नेता है जो भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई हुई वैक्सीन को फर्जी करार देकर इंजेक्शन न लगवाने के लिए लोगों को उकसाते रहे। आज इन कांग्रेस नेताओं को पता चल चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोरोना को रोकने में बेहद कारगर है। उन्होंने कहा कि देश भर के कांग्रेस नेताओं को सबसे पहके अपने सवा साल में किए गए कृत्यों लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं के बहकावे और झूठी बयानबाजी के चलते देश के करोड़ों लोग इस महामारी की चपेट में आए और लाखों लोग इस महामारी के चलते काल का ग्रास बन गए। कांग्रेस के नेताओं को उन लोगों से भी जाकर माफी मांगनी चाहिए, जिनके अपने कोविड-19 की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में पहले ही दिन से प्रदेश और केंद्र की सरकारी जनता को कोविड-19 के प्रति सचेत करती रही और बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहे, लेकिन कांग्रेसी अपने पिछले सवा साल के कामों पर एक बार नजर दौड़ा कर जरूर देखें कि उन्होंने इस दौरान लोगों को बचाने के लिए कितना काम किया और लोगों को मुंह में धकेलने के लिए क्या कुछ किया। उन्होंने कहा कि आज वैक्सीन वैक्सीन की रट लगाने वाले यह वही कांग्रेस के नेता है जो कभी कोरोनावायरस को मात्र ढकोसला बताते रहे, कभी राजनीति चमकाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वैक्सीन पर सवाल खड़े करते रहे। आज जब देश की जनता के सामने कांग्रेसियों का चेहरा बेनकाब हो गया है तो कांग्रेसी अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए जनता के हितैषी होने का झूठा ढोंग रच रहे हैं। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि सवा साल तक कहीं भी नजर न आने वाले कांग्रेसी आज अपने नंबर हेल्पलाइन के रूप में जारी करने केे ढोंग रच रहे हैं तो कोई घरों में ही बैठ सैनिटाइजेशन का रोना रोकर घड़ियाली आंसू दिखा रहा है। लेकिन कांग्रेस केे नेता जनता को यह बताने का कष्ट जरूर करें कि वे पिछले सवा साल से किस बिल में छुप कर बैठे थे। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि देश भर में 56 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस आज अस्पतालों का रोना रो रही है। केवल मात्र हिमाचल प्रदेश को ही पहले मोदी सरकार ने 4 मेडिकल कॉलेज, एक एम्स और ऊना को पीजीआई सेटेलाइट सेंटर समेत अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता काल में हालत यह थी कि जिला के लोगों को डॉक्टरों की कमी का रोना रोने के लिए शिमला में धरने देने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को विधायक चुनकर ऊना की जनता भी अब पछता रही है, वह नेता भी चुनाव नजदीक देखकर कोरोना पर सवार होकर अपनी राजनीतिक छवि सुधारने में जुटे हैं।
































