ऑनलाइन चेस में छाया वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक ठाकुर व प्रणव ठाकुर

( Una) वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र विवेक ठाकुर ने अंडर-13 कैटिगरी और कक्षा तीसरी के प्रणव ठाकुर ने अंडर-7 कैटिगरी मे प्रथम रैंक हाँसिल करते हुए नेशनल के लिए अपनी जगह बनाई। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के लिए यह बड़े गौरव की बात है । देश के सभी राज्य शतरंज संघ आजकल “चैस इन स्कूल कार्यक्रम” के अंतर्गत राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं । जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ अग्रणी भूमिका निभा रही है । राज्य संयोजक संजीव ठाकुर ने बताया कि देश के सभी जिला शतरंज संघो को स्कूली बच्चों की ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करवाने की जिम्मेवारी सौंप दी है। हाल ही में ऑल इंडिया चैस फाउंडेशन द्वारा हिमाचल स्टेट चैस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया , जिसमें वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक ठाकुर ने अंडर-13 कैटिगरी और प्रणव ठाकुर ने अंडर-7 कैटिगरी मे प्रथम रैंक हाँसिल करते हुए नेशनल के लिए चयनित हुए है । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ठ पब्लिक स्कूल हमेशा खेल विभाग में अग्रणी रहा है। स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ठ जी ने विवेक ठाकुर , प्रणव ठाकुर और उनके अभिभावकों को फोन पर बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि से उन्ना जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अंकित हुआ है।

































