भाषण प्रतियोगिता में काजल रही प्रथम नंदिनी दूसरे व कोनिका ठाकुर तीसरे स्थान पर
जसवाल, ऊना(28 सितंबर)- विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष पर डाइट देहला में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काजल बरमोत्ता प्रथम, नंदिनी दूसरे व कोनिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
शिविर में जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कांता ठाकुर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष का थीम चुना है वैक्सीनेट टू इलीमिनेट अर्थात केवल टीकाकरण से ही रेबीज से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रेबीज से पूरी दुनिया में 59,000 लोगों की मौत होती हैं, जिनमें से अधिकतर एशिया व अफ्रीका के देशों में होती है। अकेले भारत में हर वर्ष रेबीज़ की वजह से करीब 20,000 लोग जान से हाथ गंवा बैठते हैं।
उन्होंने कहा कि कुत्ते, बिल्ली, बंदर इत्यादि के काटने के तुरंत बाद टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए और यह टीका नि:शुल्क लगाया जाता है। अगर कुत्ता काट ले तो घाव को हाथ से न छुएं और घाव को 10 मिनट बहते पानी के नीचे रखें। तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर को दिखाएं।
इस अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, अध्यापक, बीसीसी को ऑर्डिनेटर कंचन, जेबीटी व बीएड के प्रशिक्षु छात्र उपस्थित थे।