वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र अक्षज बंसल ने लहराया परचम नेशनल लेवल पर बेस्ट एक्टर का खिताब जीता
UNA ( BHT News ) गत दिवस भारत की मशहूर मार्केटिंग कंपनी एनटेब के द्वारा लाइट्स कैमरा एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दसवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए नेशनल लेबल मोनोलॉग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर के प्रमुख 25 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के दसवीं कक्षा के छात्र अक्षज बंसल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रथम स्थान हासिल किया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि इस उपलब्धि से ऊना जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अंकित हुआ है और उन्होंने अक्षय बंसल के अभिभावकों को फोन पर बधाई दी। अक्षज बंसल के माता-पिता ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रबंधन और स्टाफ को दिया।

































