किसानों से कोरोना रिलीफ फंड के लिए फसल का पांच प्रतिशत मांगना अन्याय: त्रिलोचन सिंह
करनाल, आशुतोष गौतम ( 11 अप्रैल ) कांग्रेस के जिला संयोजक स. त्रिलोवन सिंह ने कहा है कि सरकार किसनों से गेहंू की फसल बेचने पर उनसे एक से पांच प्रतिशत का दान मांग कर उनके साथ अन्याय कर रही हैं। पहले ही किसान लुटा पिटा बैठा हुआ हैं। किसान को प्रोत्साहन राशि देने की बजाए किसानों पर एक से पांच प्रतिशत दंड लगा कर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है पहले ही किसान गांव और शहर में मदद कर रहा हैं। धार्मिक संस्थाओं और समाजिक संस्थाओं को अपनी तरफ से अन्नदान दे रहा हैं। सरकार ने किसान को राहत देने की बजाए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों से जबरन पैसा मांग रही हैं । इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने हरे कार्ड वाले राशनकार्ड धारियों को डिपो पर बाजार से मंहगा आटा चावल तेल बेचने की निंदा की हैं। उन्होरंने कहा कि व्यपारियों और मध्यम बर्ग के लिए किसी तरह की घोषणा नहीं दी हैं। यह आम लोगों के साथ अन्यायहै। उन्होंनं कीरोना संकट के दौरान सरकार ने कई कमजोकर कदम उठाए हैं। उनसे स्थिति खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति सरकार नरम रवैया अपनाए। कांग्रसे के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गेहुू कटाई को लेकर सरकार प्रतिदिन खरीद की व्यवस्था करे। जिससे सरकार किसानों का एक एकदान खरीद सके।































