पोस्टर पर लिखा था की मै समाज का दुश्मन हु-मै घर पर नहीं बैठ सकता
बहार निकले तो होगी बड़ी कार्यवाइ: सुमित सिहाग
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 मार्च ) कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद देश को पूरी तरह से लॉक डाउन कर देना के बाद इसका असर देखने को मिल रहा हैसरकार द्वारा लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को शहरों व कस्बों में तैनात कर दिया गए है। इसी के तहत इंद्री शहर में भी एसडीएम सुमित सिहाग के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ इंद्री के डीएसपी रणधीर सिंह, इलाका मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह, पुलिस थाना प्रभारी सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या मे पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान शहर में आने जाने वालों और खुली दुकानों की जांच की गई। अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की कई लोगों के वाहन जब्त कर लिए तथा काफी लोगों के चालान काटे इस दौरान अनावश्यक रूप से शहर में घूम रहे लोगों के गले में पोस्टर लगाकर उनकी उठक बैठक लगवाई दोबारा से शहर में ना निकलने की माफी मंगवाई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कई अस्पतालों की भी जांच की और अस्पताल संचालकों को झाड़ लगाई। जहां पर भीड़ नजर आई उन संस्थानों के संचालकों को सख्त हिदायतें दी गई। इंद्री के सिविल हस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के उपाय रखने के सख्त उपाय करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने पूरे देश को लॉक डाउन किया हुआ है। इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग व सतर्क है। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से शहर में बोलने की कोई जरूरत नहीं है तथा लोगो की मूलभूत की सुविधाएं मुहैया कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ वही लोग घरों से बाहर निकले जिने बेहद जरूरी काम है। इस अवसर पर डीएसपी रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस सरकार की हिदायतओं के अनुसार कार्य कर रही है तथा किसी भी व्यक्ति को कानून तोडऩे की कोई जाजत नहीं है, जो भी व्यक्ति कानून की उलधना कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन लोगों से अपील की कि वह जनता के हित में किए गए लॉक डाउन को सफल बनाने में पूरी तरह से सहयोग करें वरना पुलिस को सख्ती करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

































