वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना में 330 बच्चों को एकेडमिक प्राइस से नवाजा गया
जसवाल ( ऊना) वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना में एनुअल एकेडमिक प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह आयोजित किया गया। 23 फरवरी को किंडर गार्डन सेक्शन के स्टार स्टूडेंटस को सम्मानित किया गया ।24 फरवरी को कक्षा पहली से पांचवी तक में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया। 25 फरवरी को छठी से12वीं में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल में लगभग 330 बच्चों को एकेडमिक प्राइस से नवाजा गया। इस अवसर पर स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राज विशिष्ट ,स्कूल के निदेशक श्री अनुज विशिष्ट , मैनेजमेंट के सदस्य श्रीमती सीमा विशिष्ट , श्रीमती अंजलि विशिष्ट तथा स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल मौजूद थे ।इस अवसर पर स्कूल में अभिभावक भी मौजूद रहे ।अभिभावकों ने अध्यापकों की कड़ी मेहनत को सराहा और कहा कि अध्यापकों ने विषम परिस्थितियों में भी जी तोड़ मेहनत करके स्कूल के एजुकेशन लेवल को कायम रखा। स्कूल के चेयरमैन श्री सतपाल विशिष्ट जी ने बच्चों, अभिभावकों, तथा अध्यापकों को बधाई दी तथा आगे के लिए और बेहतर करने की प्रेरणा दी।































