भाजपा सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर – सतपाल सिंह सत्ती
जसवाल, ऊना ( 25 जुलाई ) भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को कस्बा मैहतपुर से सटे गांव भटोली में 28 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी। इस मौके पर सत्ती ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर है उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस काल में लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को यह सिलाई मशीनें बांटी जा रही हैं उन्हें यह स्वरोजगार के लिए काफी सहायक सिद्ध होंगी सत्ती ने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद हिमाचल के विकास के रथ को तेजी से घुमाया है। जबकि कांग्रेस ने जहां सामान्य दिनों में ओछी राजनीति तक खुद को सीमित रखा वहीं अब भी कांग्रेस गलत तरीके से तथ्यों को पेश कर ओछी राजनीति पर उतारू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महामारी के सिर पर सवार होकर अपनी खोई हुई राजनैतिक ज़मीन हासिल करने का प्रयास कर रही है। मुद्दा और नेतृत्व विहीन हो चुकी कांग्रेस के नेता झूठ बोल बोल कर जनता को गुमराह कर रहे