बसाल में उपमंडल के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को कहा शुक्रिया
बंगाणा ( राजीव ) कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में विद्युत विभाग का उपमंडल खुलने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, प्रधान कमल, नरेश कुमार, अश्विनी कुमार, सुभाष चंद, शशिबाला, रविदत्त, सोमदत्त, राम कुमार, बलराम बबलू, राजकुमार, गुरदयाल सिंह, रानी गिल, कमल देव, देसराज, रविशंकर, मनोज कुमार, शिव शंकर व हरिदत्त सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि बसाल में बिजली विभाग का सब डिवीजन खुलने से 14,860 उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा और उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए पूरा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभारी है तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से कुटलैहड़ दिन-रात शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है। वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है और नए-नए तोहफे क्षेत्र के निवासियों को मिल रहे हैं।































