कहा बिट्टू बताए उनको जनता ने क्यों नकारा, बिट्टू एंड कम्पनी ने एनओसी देने की एवज में किस तरह अपने हिस्से डलवाए व किस तरह पूर्व कांग्रेस सरकार में लूट खसूट की इसी का नतीजा है कि बिट्टू के दामन पर इतने दाग लगे कि जनता ने उन्हें चुनावो में चलता किया
जसवाल (ऊना ) जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष एवम जिला परिषद सदस्य कमल सैनी हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के व्यान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है पँचायत चुनाव में जो जनता ने उनको नकारा है उससे उनको सबक व चैन नही मिला है । उन्होंने कहा कि पँचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस के सभी दागदार चेहरों को हराकर उनकी औकात दिखाई है व प्रदेश सहित हरोली में कांग्रेस को पंच तक कि सीट के लिए तरसना पड़ा था । उन्होंने कहा कि बिट्टू खुद बताए कि उनको जनता ने क्यों नकारा क्योंकि बिट्टू एंड कम्पनी ने एनओसी देने की एवज में किस तरह से अपने हिस्से डलवाए थे व किस तरह पूर्व सरकार में लूट खसूट की वह सबके सामने है इसी का नतीजा है कि बिट्टू के दामन पर इतने दाग लगे कि जनता ने उन्हें चुनावो में चलता किया । कमल ने कहा कि बिट्टू खुद का बर्चस्व बचाने में नाकामयाब रहे है व हरोली कांग्रेस में ही बिट्टू की क्खिड की व कॉंग्रेस की हरोली में करारी हार के बाद उनका इस्तीफा न देना उनकी नैतिकता को दर्शाता है व उनके खुद के कांग्रेसी आज बिट्टू पर पद का लालची होने तक के इल्जाम लगा रहे है । उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सिर्फ छाती पीटने का काम कर रही है क्योंकि जयराम सरकार के आशीर्वाद से प्रो राम कुमार ने हरोली में जो विकास करवाया है उससे कांग्रेसी मित्रो की आंखे फ़टी रह गयी है व इसी विकास की चोट व प्रो राम कुमार का काम कांग्रेस नेताओ के दिमाग पर हावी हो गया है जो बार बार इस तरह की टिप्पणियां कर रहे है । कमल सैनी ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश में डंके की चोट पर रिपीट करेगी व हरोली में प्रो राम कुमार विधानसभा जाएंगे व इनका बिजयी रथ रोकने के लिए कांग्रेस के पास दम नही है व कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है हरोली में कांग्रेस मुकेश अग्निहोत्री का जिस तरह से विरोध कर रहे है वह किसी से छुपा नही है जबकि प्रभारी को खुश करने के लिए भी मुठी भर कांग्रेसियो को बुलाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री के किस तरह पसीने निकले है सबको पता है । उन्होंने कहा कि हरोली अब भाजपा की हो चुकी है व प्रो राम कुमार को इसका श्रेय जाता है जिनकी ईमानदार प्रयास व मेहनत ने यहां एक ओर जनता के लिए विकास के नए आयाम स्थापित किये है वही कांग्रेस की काली करतूत को भी जनता के सामने उजागर किया है कि किस तरह से पूर्व सरकार में चन्द कांग्रेसियो ने अपना विकास कर जनता को दोनों हाथों से लुटा है व हरोली में अगला विधानसभा का चुनाव प्रो राम कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा व इस बार भाजपा हरोली में फतह करेगी ।
































