सामाजिक संगठनों ने मैहतपुर बसदेहड़ा में हिन्दू नव वर्ष धूम धाम से मनाया
ऊना ( वीएचटी न्यूज) शिव सेना बाल ठाकरे ब्लड लायंस वेलफेयर समिति ऊना, परशुराम युवा वाहिनी एवम् अन्य सामाजिक संगठनों ने मैहतपुर बसदेहड़ा में हिन्दू नव वर्ष धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव दत्त वशिष्ट जी ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। महाराजा विक्रमादित्य जी के द्वारा इस नव वर्ष का उदघोष किया गया था। उन्होंने इस अवसर पर देश वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर ब्लड लायंस वेलफेयर समिति से श्री संदीप शर्मा, परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित जोशी, साहिल पंडित,राहुल भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज और शिव सेना के जिला अध्यक्ष जय दत्ता, जिला प्रभारी राजीव मेनन, जिला उपाध्यक्ष अजय कौशल, जिला सचिव महेश कौशल, समाजसेवी विवेक भारद्वाज, ज्वाला प्रसाद, सुधीर चंद्रन, दिनेश कुमार,कमल ठाकुर, एवम् अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।






























