महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा – सतपाल रायजादा
BHT News, una शनिवार ऊंना में महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व मे किया गया। इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश में महगाई को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तों ने हल्ला बोला है उंन्होने कहा कि जिस तरीके से लोग महंगाई से त्रस्त हैं ओर उनका समर्थन भी इस रैली को मिल रहा है और मिल कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं उंन्होने कहा कि प्रदेश सरकार को अभी भी जाग जाना चाहिए ,ओर जनता की आवाज सुन कर आप को महंगाई के ऊपर लगाम लगानी चाहिए।उंन्होने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि, जब आप सत्ता में आये थे तब आपने बड़े-बड़े वादे किए थे। बेरोजगारी के वादे किए थे महंगाई को कम करने के वादे किए थे और आज महंगाई 4 गुना बढ़ गई है उंन्होने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा






























