सीएम जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के प्रति गंभीरः चक्षु
ऊना (6 सितंबर)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं की सुलझाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं। यह बात धर्मशाला जोन के मीडिया समन्वयक विश्वजीत चक्षु ने आज यहां एक प्रैस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है, ऐसे में सरकार मीडिया की समस्याओं को तत्परता के साथ सुलझाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला उनका गृह जिला है तथा यहां के बहुत से मीडियाकर्मियों से पहले से परिचित हैं। विश्वजीत चक्षु ने प्रैस वार्ता के बाद ऊना जिला के मीडियाकर्मियों से बचत भवन में उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
































