अधिकारी व कर्मचारी चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए रहें तैयार: विनय प्रताप
करनाल, आशुतोष गौतम (16 सितंबर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि कभी भी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावों की घोषणा हो सकती है और उसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए अभी से सभी अधिकारी व कर्मचारी एक्शन मोड में हो जाएं। चुनाव स्वतंत्र व निïष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने हैं, इसके लिए जिन-जिन की ड्यूटी लगाई गई वे उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में उपस्थित चुनाव से जुड़े विभिन्न टीमों के अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को सम्पन्न हुए कुछ ही महीने बीते हैं, ड्यूटी से संबंधित जानकारी सभी को होगी, फिर भी जो नए हैं वो अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि आपकी सुविधा के लिए ऐसा प्रयास रहेगा कि ड्यूटी, लोकसभा चुनाव के अनुसार पहले वाले क्षेत्र में ही लगाई जाए, ताकि सहूलियत रहे। कल तक पुलिस की ओर से जिन कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी, उनकी भी जानकारी मिल जाएगी। उनके साथ समन्वय कर स्टेटिक सर्विलिंयस टीमें अपना-अपना एरिया देख लें। उन्होंने कहा कि चुनाव में फलाईंग स्कवायड की टीमों को और अधिक सचेत रहने की जरूरत है, ऊर्जा भी ज्यादा लगेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव इंटेन्सिटी को लेकर लोकसभा चुनाव से भिन्न होते हैं, जिनमें शिकायतों की संभावना भी ज्यादा हो सकती है। अत: चुनाव आयोग की ओर से विकसित की गई सी-विजल एप्प को अच्छी तरह से समझ लें। इसके माध्यम से शिकायतों का समाधान एक निश्चित समयावधि में करना होता है। जल्द ही इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजल पर आई शिकायतों की क्लोजली मॉनिटरिंग रहेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की घोषणा से पहले ही ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, शहरी क्षेत्र में नगरपालिकाओं के स्तर पर सचिव अपने-अपने एरिया में लगे पोस्टर, बैनरों को हटवा लें। शहरी क्षेत्रों में यह कार्य नगरनिगम की ओर से किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया ने बैठक में आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आप सभी चुनाव को लेकर अनुभवी हैं। इस चुनाव में आपके अनुभव की ही परीक्षा होगी। पुलिस के साथ समन्वय बनाकर ड्यूटी करें और इस विभाग की ओर से आपको पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए डीएसपी हैडक्र्वाटर वीरेन्द्र सैनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है,































