कांग्रेसी नेता कितने बेशर्म जिनके एनओसी देने की एवज में 15 प्रतिशत हिस्सा पत्ती डाली हो व क्रशर अबैध खनन के कारण बन्द पड़े हो वही लोग अबैध खनन के खिलाफ हो हल्ला बोल रहे
जसवाल (ऊना) हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने जारी व्यान में कहा कि हरोली कांग्रेस द्वारा हरोली मुख्यालय पर किया गया प्रदर्शन को चोर मचाए शोर की संज्ञा देते हुए कहा कि जनता सब जानती है कि आज वही लोग हरोली में खनन पर ज्ञान बाँट रहे थे जिनके खुद के घर के चूल्हे अबैध खनन से चलते है व हताशा में ऐसे कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कितने बेशर्म है जिनके एनओसी देने की एवज में 15 प्रतिशत हिस्सा पत्ती डाली हो जिन लोगो के क्रशर अबैध खनन के कारण बन्द पड़े हो वही लोग अबैध खनन के खिलाफ हो हल्ला बोल रहे है व पहले कांग्रेसी नेता अपने गिरेबान में झांके जबकि उनके खुद के दामन पर अबैध खनन की दलाली से रंगे हुए है । उन्होंने कहा कि हरोली में कांग्रेस अब हारे नकारे लोगो की पार्टी बनकर रह गई है जो लोग अभी हाल ही में पँचायत चुनावों में बुरी तरह से जनता से पिटे है वही लोग आज भाषण मारकर जनता को यह समझाने का प्रयास कर रहे है उनके हिस्से भाजपा सरकार ने बन्द करवा दिए हैं। प्रो राम कुमार के प्रयासों से चिटा माफिया , वन माफिया व खनन माफिया पर जो चोट की गई है उससे गले तक माफिया में धसे लोग ठीक उसी तरह से छटपटा रहें हैं जैसे बिन पानी के मीन तड़फ ती है। जनता द्वारा नकारने के बाद उनकी मानसिकता किस कदर बिगड़ चुकी है कि जनता सब जानती है । भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस के इन नेताओं की मंशा जानती है किस तरह से हरोली को इन लोगो ने ठगा है व अपना बस अपना विकास तक सीमित यह कांग्रेसी आज असल मे अपने विकास बन्द होने से तड़प रहे है तथा तभी जनता से इन्हें बुरी तरह से नकारा है व अब बारी इनके आका की है क्योंकि साढ़े तीन साल के प्रो राम कुमार द्वारा करवाए विकास ने कांग्रेस पार्टी की हरोली में कमर तोड़ दी है व हर तरफ हो रहे चहुमुखी विकास से विचलित कांग्रेसी नेता झूठ व फरेब की राजनीति कर रहे है । उन्होंने कहा कि प्रो राम कुमार ने ईमानदारी से साढ़े तीन साल मेहनत कर हरोली को आगे लेकर जा रहे है जो कांग्रेस के नेताओ को पच नही रह है तथा सिबाए छाती पीटने के इलावा कांग्रेस के पास कोई चारा नही है क्योंकि जयराम सरकार 2022 में फिरसे सत्ता संभालेगी और कांग्रेस का हश्र बुरा होगा । उन्होंने कहा प्रो राम कुमार इस बार हरोली से जीतकर विधानसभा जायेगे व जो हाल कांग्रेस का लोकसभा व पँचायत चुनावों में हुआ है वैसा ही हाल विधानसभा में होगा । इस अवसर पर , मंडल महामंत्री गुलविंद्र गोल्डी व रंजीत गागो भी मौजूद थे ।

































