दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऊना में हिमाचल की जनता को दी स्वास्थ्य की गारंटी
BHT news ( ऊना ) हिमाचल की जनता को केजरीवाल की दूसरी गारंटी देने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ऊना पहुंचे। ऊना के कपिला फॉर्म में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल के लोगों को केजरीवाल की स्वास्थ्य और शहीद सम्मान राशि की दूसरी गारंटी दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और हिमाचल के ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित भी रहे मौजूद। मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली और पंजाब की तरह ही हिमाचल की जनता को भी मिलेगी स्वास्थ्य की बेहतर और फ्री सुविधाएं। *दिल्ली की तरह हिमाचल के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम,दिल्ली की तरह सभी दवाई,टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे,दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे,हिमाचल के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे,सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे हिमाचल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी* मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी शहीद सम्मान राशि दी जाएगी। *भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो 1 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस और भाजपा की सरकार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुईं हैं। आज भी गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उनको पालकी में उठाकर लाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई मरीजों की इलाज न मिलने से मौत हो जाती है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में सरकार स्वास्थ्य पर अपने बजट का 18 फीसदी खर्च करती है, वहीं हिमाचल की सरकार मात्र 5 फीसदी ही खर्च करती है। हिमाचल की सरकारों ने कभी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की नहीं सोची। लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले दिल्ली और पंजाब से भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। मरीजों का इलाज फ्री होगा और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, जहां सभी का बेहतर इलाज किया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली बार हिमाचल की जनता को शिक्षा की गारंटी दी। जिससे हिमाचल की जनता में इतना जोश आया कि भाजपा की केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई। दो दिन बाद ही मेरे घर पर सीबीआई की रेड डाली गई। जिसमें सीबीआई को मेरे यहां कुछ नहीं मिला। मैंने बेईमानी नहीं की, मैं ऐसे केसों और रेड से डरने वाला नहीं हूं। जब सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो मेसेज दिया गया कि आप अपने विधायकों को तोड़कर ले आओ। आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दूंगा। नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। मैं कहा कि मर जाऊंगा, सारी उम्र जेल में बिता दूंगा लेकिन किसी भी कीमत पर गद्दारी नहीं करुंगा। मैं कट्टर देश भक्त हूं, गद्दारी कर ही नहीं सकता। आम आदमी पार्टी को मिल रहे देश भर में समर्थन से भाजपा डरी हुई है। डरा धमकाकर सरकार को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा का यह षड़यंत्र कामयाब होने वाला नहीं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के राज में प्राइवेट अस्पतालों को मेडिकल का मार्केट बनाकर दिया गया। सरकार अस्पतालों में इलाज बंद किया गया। वहां न तो डॉक्टर मिलते है और न ही दवाईयां मिलती। जिससे लोग जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाते है। जहां मजबूरन हजारों और लाखों रुपए में ईलाज करवाना के लिए लोग मजबूर है। भाजपा और कांग्रेस 70 सालों के राज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम जनता को हर चीज पर टैक्स देना पड़ता है। सुबह की चाय से लेकर रात को सोने के समय तक टैक्स लगता है। मोबाइल चलाओं तो टैक्स, मोटर साइकिल चलाओं तो टैक्स, दूध –दही खाओ तो टैक्स दिया जाता है। भाजपा और कांग्रेस के नेता जनता के टैक्स के पैसों की लूट करते हैं और दोस्तों का करोड़ों रुपए का बैंक का कर्ज माफ कर दिया जाता है। यह लोग आपके पैसों को ही लूट रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के जिन नेताओं को जनता नकार देते हैं वह दूसरे रास्ते से संसद के सदस्य बन जाते हैं। राज्यसभा देश के बुद्धजीवियों, समाज सेवियों, खिलाड़ियों, पर्यावरण संरक्षकों को संसद में जगह देने के लिए है। लेकिन कांग्रेस भाजपा के जिन नेताओं को जनता नकार देती है वह राज्यसभा में पहुंच जाते हैं। ऐसा आम आदमी पार्टी में नहीं है। आम आदमी पार्टी ने खिलाड़ियों और पर्यावरण विदों को राज्यसभा में भेजा है। ऊना से आप नेता अभी चड्ढा, ईशान ओहरी, शुष्मा शर्मा, यशपाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।