हरोली ब्लॉक कांग्रेस प्रदर्शन के नाम पर सिर्फ ड्रामेबाजी कर रही है, महंगाई की जननी कांग्रेस – कमल सैनी
जसवाल, ऊना ( 27 जून ) हरोली ब्लॉक कांग्रेस प्रदर्शन के नाम पर सिर्फ ड्रामेबाजी कर रही है महंगाई की जननी कांग्रेस है यह बात पत्रकार वार्ता में भाजयुमो जिला अध्यक्ष कमल सैनी ने शनिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि हरोली तहसील में कांग्रेस द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह ढोंग है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किसके संरक्षण में हरोली विधानसभा क्षेत्र में माफिया फलता फूलता रहा हैै। उन्होंने कहा के ब्लॉक कांग्रेस हरोली में प्रदर्शन करने वाले ऐसे भी थे जो खुद माफियाओं के सरगना है और उन पर केस भी चल रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय हरोली विधानसभा क्षेत्र में चिट्टा माफिया का बोलबाला बना हुआ था जिसके कारण हरोली विधानसभा क्षेत्र के कई परिवारों को नशे का दंस झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार अच्छा काम कर रही है यह बात कांग्रेस से हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नशा माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है और अब इनको सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बात को भूल गए हैं जब उनकी सरकार में हरोली विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले डीएसपी को उस समय की कांग्रेस सरकार ने तबादला कर दिया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी को कांग्रेस द्वारा तबादले करके नशे के अभियान को ठेस पहुंचाई गई थी। इस अवसर पर रवि जैलदार , जसिंद्र गोगा, रजत राणा उपस्थित थे
































