बैडमिंटन खिलाड़ी सूर्यांश ठाकुर की आठ वर्षों की मेहनत लाई रंग, ऊना कॉलेज को बनाया हिमाचल बैडमिंटन चैंपियन
बीएचटी न्यूज,बंगाणा ऊना — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की इंटर कॉलेज पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज ऊना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। नाहन के चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊना कॉलेज की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक जीत से गवर्नमेंट कॉलेज ऊना सहित पूरे ऊना जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। ऊना कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, दमदार प्रदर्शन और शानदार तालमेल का परिचय दिया। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने टीम को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हिमाचल प्रदेश के इंटर कॉलेज पुरुष बैडमिंटन में चैंपियन बनने की यह उपलब्धि कॉलेज के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गई है। बंगाणा के बैडमिंटन खिलाड़ी सूर्यांश ठाकुर ने निभाई अहम भूमिका, तब मिली जीत – इस शानदार सफलता में बंगाणा की जसाना पंचायत के गांव लखरूंह निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी सूर्यांश ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। सूर्यांश पिछले आठ वर्षों से लगातार बैडमिंटन खेल रहे हैं और ऊना स्थित प्राइड बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर मंडल स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सूर्यांश ठाकुर के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों करण, अनमोल, जतिन, ईशान, कृष और संयम ने भी शानदार प्रदर्शन किया,






























