लगभग 500 कनाल भूमि को मिलेगी सिंचाई योग्य जल की सुविधा
ऊना, 25 अगस्त – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत अप्पर अरनियाला में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि इस सिंचाई योजना को आगामी एक वर्ष के भीतर तैयार करके जनता को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई योजना से लगभग 400-500 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अप्पर अरनियाला को लगभग 2.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगत मिली हैं। उन्होंने बताया कि 7.50 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है जिसमें से 4 लाख रुपये विधायक निधि से जबकि 3.50 लाख रुपये साडा के तहत व्यय किये गए है। उन्होंने बताया कि अरनियाला में साडा के तहत लगभग 7.30 लाख रुपये व्यय किए गए हैं जिनमें 3 लाख रुपये से पंचायत घर की चारदीवारी व फर्श के निर्माण के अलावा 4.30 लाख रुपये से गुरबक्श सिंह के घर से शेर सिंह के घर और बाबा बालक नाथ मंदिर से ओम प्रकाश के घर तक रास्तों का निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हंै। इसके अलावा रिलीफ के तहत विश्वकर्मा मंदिर से बलवंत के घर तक 4.50 लाख रुपये से रास्ता बनाया गया है। सत्ती ने बताया कि विकास में जन सहयोग के तहत शमशान घाट के निर्माण पर 8 लाख रुपये जबकि 14वें वित्तायोग से 60 लाख रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के 345 किसानों के खातों में हर वर्ष छह हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं, जल जीवन मिशन के तहत 150 घरों को नल से जल व 92 लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया गये है।
सत्ती ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला के मुख्य स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में यहां चिकित्सकों के 40-42 पद हो चुके हैं जबकि विभिन्न श्रेणियों में पैरा-मैडिकल स्टाफ के 76 पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसार में 10 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल द्वारा 14 अगस्त को किया गया है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में 75 लाख रुपये से आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा जिससे 130 बैडों को सीधे आॅक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में मरीज को आॅक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए न्यू ओपीडी और प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शिमला और धर्मशाला के टांडा के अस्पताल के बाद आरएच, ऊना हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा जिस पर लगभग 40-50 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने अप्पर अरनियाला के लिए अढ़ाई लाख रुपये से सोलर लाईटें और झांग़ड़ी मोहल्ला में नाले के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धमीन, बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी, अप्पर अरनियाला की प्रधान रेणू बाला, उपप्रधान जसवीर सिंह, वार्ड सदस्य राजेश बंटी व सुनील कुमार, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह व पूर्व उपप्रधान राजेश राजधानी, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान, एसडीओ होशियार सिंह, पंचायत सचिव प्रिया, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह ढेस्सी, जसविन्द्र मोनू, सुरेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
































