जिम में महिलाओं के लिए भी होगी सुविधा, महिला ट्रेनर की व्यवस्था होगी: सत्ती
ऊना, 26 अगस्त: खेलकूद से मनुष्य में ऊर्जा, चुस्ती-स्फूर्ति तथा अनुशासन सिखाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं सनोली में जिम का लोकार्पण करने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। जिम में आठ आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं तथा इसमें महिलाओं को भी सुविधा होगी जिसके लिए एक महिला ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। जिम का संचालन व रख-रखाव स्थानीय राम लीला कमेटी पंचायत के सहयोग से करेगी। इसके अलावा सतपाल सिंह सत्ती ने 16 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली रामलीला ग्राउंड, मार्किट ग्राउंड तथा पंचायत घर से मुख्य रोड़ तक जाने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि रामलीला ग्रांउड में सामुदायिक भवन को बड़ा करने के लिए 10 लाख रूपये की राशि रामलीला कमेटी को ग्राम पंचायत के माध्यम से उपलब्ध करवा दी गई तथा इस कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 46 लाख 91 हज़ार से मलूकपुर, बीनेवाल, सनोली, मजारा व पूना गांवों के लिए बनने वाली सड़कों, पीने के पानी, टयूवबैल व अन्य विकास कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करके संबंधित विभाग को भेज दी गई है। जबकि रावमापा सनोली का 64.02 लाख रूपये की लागत से चार अतिरिक्त कमरे निर्मित किए गए हैं, उन्होंने कहा कि 4.48 करोड़ की लागत से सीएचसी संतोषगढ़ का कार्य किया जा रहा है। 52 लाख रूपये से खानपुर में रिग का निर्माण कर जनता को समर्पित की गई है किया गया है, जबकि 80 लाख रूपये की लागत से सम्पर्क रोड़ का सुधारीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा 8.50 लाख की राशि से गौतम पैट्रोल पंप से मजारा गांव तक सड़क की टायरिंग का कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊना विस में जलापूर्ति के लिए टयूवबैलों पर लगभग 8.50 करोड़ की धन राशि व्यय की गई है। ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1.77 करोड़ रूपये की लागत से बसदेहड़ा में स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जबकि 99.64 लाख रूपये की लागत से देहलां में स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संतोषगढ़ व जलग्रां में भी स्टेडियम निर्मित करने के लिए डीपीआर स्वीकृति हेतू भेजी गई है। सत्ती ने कहा कि ऊना शहर में बरसात के पानी लोगों व सरकारी कार्यालयों में घुस जाता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 22.48 करोड़ की राशि से नालों का चैनलाईजेशन किया जा रहा है। इस अवसर पर ऊना भाजपा मण्डलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सचिव राजेश कौशल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद चौधरी, ग्राम पंचायत सनोली के प्रधान जसबीर कौर, मजारा के प्रधान कुलदीप संधु व उप प्रधान सतबीर, मलूकपुर प्रधान तरसेम सिंह, बीनेवाल के प्रधान पुना सुखराज कौर, समाजसेवी बाबा अमरीक सिंह, वार्ड पंच सनोली पवन दीवान, रिंकू धीमान, सुनीता देवी, बीना देवी, चरण कौर, तृष्ला देवी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

































