ऊना प्रशासन ने प्राईवेट गाडियां किराए पर हायर करके करोडों की चपत सरकार के खजाने पर लगी, उसके ऊपर कार्रवाई की मांग की
BHT news, una प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि कोबिड-19 के दौरान ऊना प्रशासन द्वारा जो अनियमिताएं बरती गई , उनकी जयराम सरकार को जांच करवानी चाहिए। ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके और सच्चाई जनता के सामने आ सके। विजय डोगरा वीरवार को ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से ऊना प्रशासन ने प्राईवेट गाडियां किराए पर हायर करके करोडों की चपत सरकार के खजाने पर लगी, उसके ऊपर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अपनी बचत से एक-एक रूपया ईक्टठा करके उस आपदा के दौरान प्रशासन के समक्ष दिया, उसका भी श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए हर प्रश्न पर मात्र राजनिति करने का आरोप लगाया। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस हमेश ही आम जनमानस से जुडे मुद्दों व इस तरह के हो रहे घोटालों को लेकर सरकार को आगाह करती रही। लेकिन सरकार ने इस तरह के घोटालों पर न कोई संज्ञान लिया और न ही कोई उचित कार्रवाई करके प्रदेश की जनता को कोई राहत पहुंचाई। जनता यह भी जानना चाहती है कि सरकार कोरोना महामारी के दौरान न तो मंहगाई पर लगाम लगा सकी और न ही इस तरह की फिजूलखर्ची को रोक सकी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि सरकार को इसका खमियाजा प्रदेश में हुए चार उपचुनावों में भुगतना पडा है। उन्होंने कहा कि अव जहां एक तरफ पुलिस के जवान अपनी मांगो को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, वहीं उनके परिजनों पर केस दर्ज करके उनका उत्पीडन किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस स्वता ही विरोध करती है और सरकार से इनकी मांगो पर जल्द सौहार्दपूर्ण माहोल में चर्चा कर जल्द से जल्द कोई फैसला ले। कांग्रेस को कोसने से इस तरह की समस्याओं का समाधान नहीं निकाला जा सकता। कांग्रेस यह जानती है कि प्रदेश में कर्मचारी वर्ग, बेरोजगार युवा, महिला व छात्र वर्ग के लिए मूलभूत सुविधाओं व उनकी समस्याओं का समाधान करके ही सरकारों का दायित्व पूर्ण होता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि सरकार को हठ धर्म त्याग कर प्रदेशवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पाजिटिव फैसले करने चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने देश के पहले सीडीएस विपन रावत की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि तामिलनाडू में एक हादसे में सीडीएस विपन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर देशवासी स्तव्ध हैं। उन्होंने इस हादसे में हिमाचल के एक सैनिक की भी मौत पर उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।





























