माँ भगवती जागरण में झूमे श्रदालु, सुंदर झांकियों ने किया आकर्षित
करनाल, आशुतोष गौतम (11 अक्तूबर) सुख शांति एवं भाईचारे की कामना के लिए जिले के गांव शेरगढ़ में माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। माँ भगवती जागरण में श्रदालुओं ने मां के समक्ष माथा टेक कर मन्नते मांगी और गांव की खुशहाली की भी कामना की। मनोज सुखीजा एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी सुंदर एवं सुरीली आवाज में माँ की भेंटों का गुणगान किया। सुंदर झांकियां श्रदालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। डोल की थाप पर माँ की ज्योत को जागरण स्थल तक लाया गया। सभी श्रदालुओं ने धार्मिक भजनो पर नृत्य किया। इस अवसर पर जय भगवान, ईशम सिंह, धर्मबीर, सोमवीर, सोमदत्त, सुरेश कुमार, दीपक, अजय, रोहित, गुलशन, सुदेश रानी, रीना, छाया शर्मा, कोमल, कपिल, सोमवती, गीता, सुमन, कुसुम, देशराज, कूड़ा राम, नवाब सिंह समेत कई श्रदालु मौजूद रहे।
































