करनाल मानव सेवा संघ करवायेगा 10 कन्याओं का विवाह
करनाल, आशुतोष गौतम (15 नवंबर) करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद की जाने वाली शादियों की भांति इस बार भी 17 नवंबर को जरुरतन्द परिवार की 10 कन्याओं की शादी का अयोजन करने जा रहा है। जिसमें जरुरतमन्द परिवार की कन्याओं को उनके रीति रिवाज अनुसार शादी करवाकर सम्भव दान व घरेलु समान देकर उनको विदा किया जायेगा। इस समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शादी के बंधन में बंधे जोड़ो को अपना आर्शीवाद एवं योगदान देने पहुंचेगे। स्वागत बारात के उपरान्त जलपान, समारोह प्रारम्भ एवं भोजन प्रसाद भण्डारा वितरित किया जायेगा। अब तक करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगभग 632 शादियां करवाई जा चुकी है। सभी दानी व सेवाभावी सज्जनो से अपील है की इस पुण्य के कार्य में सह परिवार व इष्ट मित्रो सहित पहुंचकर कन्याओं को संभव जोड़ो को आर्शीवाद दें व करनाल मानव सेवा संघ को अपना योगदान दें जिससे सामाजिक सेवायें अच्छी प्रकार से चलाई जा सके ।































