निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल
करनाल, आशुतोष गौतम (15 नवंबर) पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्धेश्य से हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 15 प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी। डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की प्रतिभागी प्रियंका गर्ग पहले स्थान पर, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रतिभागी प्रियंका दूसरे और पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की प्रतिभागी तनु मान तीसरे स्थान पर रही। प्रोफेसर फकीर चंद, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज और डॉ. रमेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दस स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में डॉ. एसबी भारद्वाज ने संयोजक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. ज्योति रोजरा, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. सतीश सोनी, डॉ. प्रवीण कुमार वत्स, श्री अमित कुमार, सुभाष चंद, राजेश, दर्शनलाल, विकास, निशा, डॉ. संदीप और विकास मौजूद रहे।































