शिमला 08 सितम्बर| भारत विकास परिषद शिमला द्वारा आज राम मंदिर शिमला में ‘भारत को जानो’ विषय पर प्रश्नोत्तरी परीक्षा व ‘राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर भारत के प्रमुख संजीवन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद शिमला शाखा के अध्यक्ष एमपी सूद ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में सेंट ऐडवर्ड स्कूल के श्रेय भारद्वाज व राघव सेठ प्रथम, लाॅरेट पब्लिक स्कूल के पार्थ भारद्वाज व स्नेहा डोगरा द्वितीय तथा सरस्वती पैराडाईज स्कूल के हर्ष मौर्या व जयन्त श्याम तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के चंचल शर्मा व उत्कर्ष मेहता प्रथम, सरस्वती पैराडाईज स्कूल के अभय आजाद व साधना द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर के संदीप नेगी व प्रवेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में हिन्दी विषय पर सेंट ऐडवर्ड स्कूल शिमला ने प्रथम, एसडी सीनियर सकैंडरी स्कूल शिमला द्वितीय तथा लाॅरेटो काॅन्वेंट ताराहाॅल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में संस्कृत भाषा में सेंट ऐडवर्ड स्कूल शिमला ने प्रथम, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने द्वितीय तथा लाॅरेटो पब्लिक स्कूल भराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सेंट ऐडवर्ड स्कूल की टीम ने राजेन्द्रा मैमोरियल ट्राॅफी प्राप्त की। यह विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भारत विकास परिषद शिमला के खर्च पर भेजी जाएंगी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद शिमला शाखा के सचिव अरूण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत सेन व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

































