बद्दी| महलोग सभा की बैठक सभा के अध्यक्ष बीआर वर्मा की अध्यक्षता में पट्टा महलोग मे सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पहाडी पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम सभा के महासचिव किशोर ठाकुर ने पिछले दिनों मनाये गये वन महोत्सव कार्यक्रम पर सन्तोष व्यक्त करते हुए सभी बडैहरी ग्राम निवासियों सहित, महिला शक्ति, भगत सिंह युथ क्लब पट्टा एवं वन विभाग का भरपूर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। किशोर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महलोग सभा को रजिस्र्टड हुए साठ वर्ष हो चुके हैं तथा इसी उपलक्ष्य पर आगामी दिनों में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पट्टा महलोग में किया जाऐगा। जिसमें महलोग क्षेत्र में पडने वाले 12 सीनियर सेकेन्डरी स्कूल तथा 14 हाई स्कूल के मैरिट में आये हुए विद्यार्थीयों को सम्मानित किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष बुधिराम वर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद पहाडी क्षेत्र के दूर्गम स्थानों पर रहते हुए अपने क्षेत्र में उत्कषर््ठ कार्य किये हैं। महलोग सभा के स्थापना दिवस के अवसर पर उन लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। जिससे हमारे युवाओं को उनसे प्रेरणा मिल सके कि केवल पैसे के दम पर ही सफलता हासिल नहीं की जा सकती, अपितू कुछ करने का इरादा यदि मजबूत हो तो कोई भी कार्य असम्भव नही होता। सभा के कोषाध्यक्ष डीडी राजू, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने आयुष मन्त्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्थ वैलनेस सैन्टर स्कीम के तहत चन्डी अथवा गोयला में हेल्थ वैलनेस सैन्टर खोलने की मांग की। इसके इलावा नरेन्द्र सिंह चौधरी ने बाडियां पंचायत को दो पंचायतें बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पट्टा बाडियां पंचायत में आबादी तथा क्षेत्रफल बहुत ज्यादा है जिसके कारण एक ही पंचायत में ग्रामीणों के कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाते हैं इसलिए यहां पर दो पंचायतें बाडियां तथा गयाण होना समय की अनिवार्य मांग है। इस अवसर पर बीआर वर्मा, किशोर ठाकुर, भगवान दास चौधरी, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, डीडी राजू, लायकराम भारद्वाज, जिला परिषद रमा ठाकुर, नरेन्द्र सिंह, बालमुकन्द, बलदेव सिंह, एआर भाटिया, जय गोपाल, देवकरण कौशल, शिवराम भारद्वाज आदि दो दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे।






























